ज्योतिषआज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: शनि कृपा से 5 राशियों की बदलेगी किस्मत लेकिन गुस्से से बिगड़ेंगे इन 3 राशियों के बड़े काम

Today Horoscope in Hindi: मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा शनिवार का दिन, पढ़ें एक क्लिक में आज का पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 165 November 2024: ज्योतिष शास्त्र में किसी भी व्यक्ति के लिए दैनिक राशिफल या फिर कहें भविष्यवाणी करने का एक शास्त्रीय तरीका है जो कि पंचांग और ज्योतिष की गणना के बाद किया जाता है। किसी भी व्यक्ति के भविष्य को बताने के लिए ज्योतिष की तमाम विधाओं का प्रयोग किया जाता है लेकिन वैदिक ज्योतिष को आधार मानते हुए भारतीय ज्योतिषी चन्द्र राशि के हिसाब से ही भविष्यफल निर्धारित करते हैं, ताकि राशि विशेष से जुड़े व्यक्ति का प्रतिदिन सही मार्गदर्शन किया जा सके। आइए उत्तराखंड ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष और जाने-माने ज्योतिषविद् और कर्मकांड विशेषज्ञ पंडित रमेश सेमवाल जी से 16 नवंबर 2024, शनिवार के दिन का पूरा भविष्यफल जानते हैं —

मेष (Aries Today Horoscope in Hindi)

Aries-Horoscope
आज मेष राशि के जातकों के रुके हुए काम बनेंगे। कष्ट काम होगा। आज का दिन व्यापारिक दृष्टि से अच्छा है। ग्रह नक्षत्र का साथ मिलेगा। सूर्यनारायण की विशेष कृपा मिलेगी। कारोबार में लाभ होगा। संतान सुख मिलेगा।
आज का उपाय: किसी निर्धन व्यक्ति को भोजन कराएं।

वृषभ (Taurus Today Horoscope in Hindi)

Taurus-Horoscope
वृष राशि के जातकों पर आज मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। आज कहीं से अचानक धन प्राप्त होगा। धन लाभ के योग हैं। पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। यात्रा के योग बनेंगे। शत्रु बाधा दूर होगी।
आज का उपाय: गाय माता को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन (Gemini Today Horoscope in Hindi)

Gemini-Horoscope
मिथुन राशि के जातकों को सूर्य के राशि परिवर्तन का लाभ मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य बनेंगे। कष्ट दूर होंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लेनदेन में जरा सावधानी रखें। संतान को कष्ट हो सकता है।
आज का उपाय: गणपति जी को लड्डू का भोग लगाएं।

कर्क (Cancer Today Horoscope in Hindi)

Cancer-Horoscope
कर्क राशि के जातकों को सावधान रहना है। आज के दिन उनके कार्यों में व्यवधान आ सकता है। खुद को विवादों से बहुत दूर रखें। कारोबार में लाभ की संभावना है लेकिन शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए सचेत रहें।
आज का उपाय: भगवान शंकर के मंदिर में दीपक जलाएं।

सिंह (Leo Today Horoscope in Hindi)

Leo-Horoscope
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों के लिए आज शनिवार का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। आज उन्हें बृहस्पति का विशेष लाभ मिलेगा। कंपटीशन में तैयारी करने वाले छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापार करने वालों को भी बृहस्पति की कृपा मिलेगी।
आज का उपाय: भगवान शंकर के मंदिर में घी का दान करें।

कन्या (Virgo Today Horoscope in Hindi)

virgo-horoscope

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी लिए रहने वाला है। आज आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। शरीर को कष्ट मिलने की संभावना है। केतु के कारण मन भ्रमित हो सकता है। सावधानी रखें। पत्नी से विवाद की आशंका है। सावधानी रखें।
आज का उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

तुला (Libra Today Horoscope in Hindi)

Libra-Horoscope

तुला राशि के जातकों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। क्रोध बढ़ेगा। परिवार में विवाद की आशंका है। धन की प्राप्ति संभव है। संतान से भी लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
आज का उपाय: गंगा स्नान अथवा गंगा जल का सेवन करें।

वृश्चिक (Scorpio Today Horoscope in Hindi)

Scorpio-Horoscope
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी है। सूर्य नारायण भगवान की विशेष कृपा मिलेगी। आपकी राशि पर सूर्य भगवान का गोचर है जो आपको विशेष लाभकारी रहेगा। रुके हुए काम बनेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। गंभीर बीमारी समाप्त होगी। कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। संतान सुख मिलेगा।
आज का उपाय: भगवान सूर्य नारायण की विशेष पूजा करें।

धनु (Sagittarius Today Horoscope in Hindi)

Sagittarius-Horoscope
धनु राशि के जातकों को कुछ सावधानी के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता रहेगी। किसी योजना अथवा कारोबार में निवेश के लिए अच्छा समय है। हालांकि जोखिम भरे से निवेश से बचें अन्यथा घाटा भी हो सकता है। धन के लेनदेन में सावधानी रखें। शरीर का विशेष ध्यान रखें। विवादों से दूर रहें। व्यापार की संभावना बनेगी। रुके हुए कार्य बनने के पूर्ण योग हैं।
आज का उपाय: गौशाला में गाय को केले खिलाएं।

मकर (Capricorn Today Horoscope in Hindi)

Capricorn-Horoscope
मकर राशि के लिए शनि का मार्गी होना अच्छा है। आपको इससे लाभ मिलेगा। कारोबार बढ़ेगा। शनि देव की कृपा मिलेगी। रुके हुए कार्य बनेंगे। कुल मिलाकर आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। मान—सम्मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कष्ट दूर होंगे। घर का वातावरण बहुत अच्छा रहेगा।
आज का उपाय: गाय माता की सेवा करें।

कुंभ (Aquarius Today Horoscope in Hindi)

Aquarius-Horoscope
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा जाने वाला है। आज आप पर शनि देव की कृपा बरसेगी। कुछ बड़ा कार्य बनेगा। शरीर का ध्यान रखें और जल्दी बाजी में कोई कार्य न करें। पत्नी के साथ विवाद से बचें। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। शांति से कार्य करें।
आज का उपाय: पीपल के वृक्ष में जाकर तेल का दीपक जलाएं।

मीन (Pisces Today Horoscope in Hindi)

Pisces-Horoscope
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी है। आज किसी के साथ विवाद न करें। किसी पर क्रोध करने से आपके काम बिगड़ सकते हैं। संतान से कष्ट की आशंका है। व्यापार में घाटे का योग है। मानसिक द्वंद्व बना रहेगा। गाड़ी ध्यान से चलाएं।
आज का उपाय: गाय माता को केला खिलाएं।

कुंभ टीवी चैनल पर खबरों को लाइव और वीडियो के जरिए देखने के लिए सब्सक्राइब और लाइक करें

प्रयागराज कुंभ और धर्म-अध्यात्म और ज्योतिष से जुड़ी सभी खबरों को जानने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें

Ashutosh Shukla

भारतीय संस्कृति में कुंभ मंगल, शुक्ल, सौंदर्य और पूर्णत्व का प्रतीक है। व़ैदिक मंत्रोच्चार के साथ धर्म ध्वजाओं के तले आस्था, विश्वास, समर्पण, और सेवा से सराबोर प्रयागराज महाकुंभ 2025 और सनातन परंपरा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को जानने के लिए जुड़ें www.kumbhatv.com से...

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!